जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जनसामान्य की 170 शिकायतें दर्ज, 07 का मौके पर निस्तारण

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जनसामान्य की 170 शिकायतें दर्ज, 07 का मौके पर निस्तारण

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 19 सितम्बर, 2026 जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 170 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 07 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

तहसील दादरी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 128 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आयोजित समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन मोहन मणि त्रिपाठी, उप जिला अधिकारी दादरी अभिनेंद्र सिंह, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, तहसीलदार दादरी कृष्ण कुमार कौशिक एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 04 शिकायतें दर्ज की गई। इसी प्रकार तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायतें प्राप्त हुई। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal