संवाददाता -सदानंद द्विवेदी
तिना चितरी में सड़क हादसा, कार पर जा गिरी मोटरसाइकिल
लालगंज क्षेत्र के तिना चितरी ग्राम के पास मंगलवार को सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक मोटरसाइकिल उछलकर सामने से जा रही कार पर जा गिरी। हादसे के दौरान कार के सामने दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों को गंभीर नुकसान से बचाव हुआ।घटना में मोटरसाइकिल सवारों को चोटें आईं, हालांकि उनकी चोटें गंभीर नहीं बताई जा रही हैं। हादसे में मोटरसाइकिल और कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामवासियों द्वारा सभी घायलों की मदद की गई और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
ये भी पढ़ें विधायक बनने के बाद गांव तक योजनाएं पहुंचाने का दावा












