संवाददाता- सदानंद द्विवेदी
विधायक बनने के बाद गांव तक योजनाएं पहुंचाने का दावा
लालगंज। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह ‘छोटे सरकार’ को लेकर एक पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि विधायक बनने के बाद विकास कार्यों को केवल विधानसभा क्षेत्र तक सीमित न रखकर ग्राम स्तर तक पहुंचाया जाएगा।पोस्ट में प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत स्तर पर व्यवस्था को मजबूत करने, योजनाओं की निगरानी करने तथा विकास कार्यों को गांव तक पहुंचाने की बात कही गई है। साथ ही जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोर दिया गया है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: डेरवा नगर पंचायत में ट्रांसफार्मर की अव्यवस्था पर उठे सवाल, हादसे की आशंका से लोगों में चिंता












