प्रतापगढ़ अर्जुन मौत प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली में अर्जुन गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बुधवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिनेश तिवारी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस अभिरक्षा के दौरान युवक की मौत गंभीर मामला है। पूरे प्रकरण की जांच उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पारदर्शी तरीके से कराई जानी चाहिए। उन्होंने एफआईआर संख्या 403/2026 की जांच की प्रभावी निगरानी जिलाधिकारी स्तर से किए जाने की मांग की।दिनेश तिवारी ने संतोष दूबे और अनीश दूबे को मामले में गलत तरीके से फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार पाए जाते हैं तो नियमानुसार उन्हें मुकदमे से बाहर करने की कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि मामले में किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए और जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। अर्जुन गौतम की मौत की वास्तविक परिस्थितियां जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सामने आनी चाहिए।उन्होंने चल रही मजिस्ट्रियल जांच को भी पूरी पारदर्शिता के साथ कराने तथा जांच में किसी पुलिसकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें शादी के बाद युवती से मारपीट और फंदे से लटकाने का आरोप, थाने में दी तहरीर












