मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

संवाददाता- सदानंद द्विवेदी

मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

न्यायिक कार्य से विरत रहकर जताया विरोध, समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीलालगंज, प्रतापगढ़। मौलिक अधिकारों के संरक्षण एवं सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को लालगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।अधिवक्ताओं का कहना है कि मौलिक अधिकारों के संरक्षण एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित स्तर पर समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस दौरान संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश चंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, अनिल तिवारी महेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद, उपाध्यक्ष नामवर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष विपिन शुक्ल, संतोष पांडेय, धीरेंद्र मिश्रा, विभूति शुक्ल, सिंधु मिश्रा, संजय ओझा, चंद्रमणि शुक्ल, आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ अर्जुन मौत प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal