प्रतापगढ़ ट्रैक्टर में पीछे से घुसी बोलेरो पिकअप, दो मजदूरों की मौत

प्रतापगढ़ ट्रैक्टर में पीछे से घुसी बोलेरो पिकअप, दो मजदूरों की मौत

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे पट्टी-चिलबिला मार्ग पर तेरामील के पास सराय भीमसेन गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छत डालने वाली मशीन लेकर जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

ये भी पढ़ें आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal