प्रतापगढ़ अजगरा पहल संवाद-26 टॉप-8 में पहुंचीं कोहंडौर की आस्था, फाइनल में दिखाएंगी तर्क का दम
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। अजगरा महोत्सव-2026 के चर्चित मंच ‘अजगरा पहल संवाद’ में कोहंडौर की होनहार बेटी आस्था द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-8 में जगह बनाई है। टॉप-8 प्रतिभागियों को ‘अजगरा अष्ट’ नाम दिया गया है। अब आस्था फाइनल मुकाबले में अपने तर्क और वाकपटुता का प्रदर्शन करेंगी।जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस डिबेट का विषय ‘यक्ष-युधिष्ठिर संवाद’ पर आधारित है। इसका उद्देश्य युवाओं में तर्क क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और नेतृत्व के गुण विकसित करना है। आस्था ने अपने प्रभावी वक्तव्य और तर्कों से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए फाइनल में स्थान बनाया।
टॉप-8 में चयन के बाद गुरुवार को नगर पंचायत कोहंडौर कार्यालय में आस्था का स्वागत किया गया। ईओ जितेंद्र यादव ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सभासद सत्य प्रकाश पाठक ने कांधरपुर चौराहे पर, जबकि कुंज मेडिकल स्टोर पर हिमांशु पाठक और गौरव सिंह ने आस्था का सम्मान किया। चेयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी के कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद ने भी माल्यार्पण कर उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं। जितेंद्र यादव ने कहा कि आस्था ने कोहंडौर के साथ पूरे प्रतापगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले के लिए आस्था को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह शानदार प्रदर्शन करेंगी।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ ट्रैक्टर में पीछे से घुसी बोलेरो पिकअप, दो मजदूरों की मौत












