प्रतापगढ़ विश्वकर्मा पूजा पर पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित परिवहन शाखा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई गई। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज ने निर्धारित परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की।इस दौरान पुलिस विभाग के कर्तव्य निर्वहन में प्रयुक्त वाहनों, शस्त्रों एवं विभिन्न उपकरणों की सुरक्षा, उचित रख-रखाव एवं देखभाल के महत्व को ध्यान में रखते हुए विधिवत पूजन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और पूजा-अर्चना में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।
ये भी पढ़ें राजा भैया के हस्तक्षेप से धारूपुर गांव की राह हुई आसान












