उज्जैन में अवैध वसूली का आरोपित गिरफ्तार, विरोध करने वालों से करता था मारपीट

उज्जैन में अवैध वसूली का आरोपित गिरफ्तार, विरोध करने वालों से करता था मारपीट

संवाददाता – संतोष यादव

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के पंवासा क्षेत्र में स्थानीय परिवारों से हर महीने 500 रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने विजय उर्फ टोकन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वसूली का विरोध करने या रुपये देने से इनकार करने पर वह लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर विरोध करने वालों को डराता-धमकाता और मारपीट करता था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 के बीच मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और आबकारी एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें