सलोन-ऊँचाहार मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

सलोन-ऊँचाहार मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

संवाददाता धीरेंद्र कुमार ऊँचाहार/सलोन: क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

मृतक के घर में मचा कोहराम

अचानक हुई इस हृदयविदारक घटना से युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना देते हुए आश्वस्त किया है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की जल्द पहचान कर ली जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें