कुंडा की पावन धरा पर 18 नवंबर को पहुंचेंगे फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य, श्रीराम कथा में होंगे शामिल

कुंडा की पावन धरा पर 18 नवंबर को पहुंचेंगे फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य, श्रीराम कथा में होंगे शामिल

प्रतापगढ़ (कुंडा)। ऐतिहासिक एवं वीरभूमि बेल्हा के कुंडा में आयोजित हो रही भव्य श्रीराम कथा में 18 नवंबर 2026, बुधवार को फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों का आगमन होने जा रहा है। बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य अभिनेता श्री शोभिनव सत्य अपने साथी कलाकारों के साथ कथा स्थल पर पहुंचेंगे।

यह श्रीराम कथा श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर परम पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही है। अभिनेता शोभिनव सत्य एवं उनकी टीम के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों के अनुसार, कलाकारों की मौजूदगी श्रीराम कथा के आयोजन को और भी खास बनाएगी। इस अवसर पर कुंडा-बाबागंज क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित जनसत्ता दल परिवार की ओर से अभिनेता शोभिनव सत्य एवं उनकी पूरी टीम का कुंडा की पावन धरा पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

18 नवंबर को होने वाला यह विशेष आगमन श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें