बारों में निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा गांव

बारों में निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा गांव

देवस्थानों से होते हुए भैंसासुर बाबा के स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा कुंडा/प्रतापगढ़। ग्रामसभा बारों में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।कलश यात्रा का शुभारंभ बारों स्थित तक्षक महाराज के स्थान से हुआ। इसके बाद यात्रा गांव के विभिन्न देवस्थानों से होते हुए भैंसासुर बाबा के पवित्र स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल रहे।

आयोजन में गांव के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कलश यात्रा पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का केंद्र बनी रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें