छेड़छाड़ का विरोध करने पर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर दबंगों ने तीन सगे भाइयों के सिर फोड़े; फावड़े और लाठियों से हमला
संवादाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी। जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम रिछपुरा में छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला बोल दिया। हमलावर फावड़े, लाठी-डंडे और बंदूक लेकर पहुंचे तथा घर पर ईंट-पत्थर बरसाने के बाद जमकर मारपीट की। हमले में तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले में पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, स्वर्गीय मिंजाजीलाल के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि घटना से करीब दो दिन पहले विक्की नाम का एक युवक उनके घर आया था। आरोप है कि विक्की ने संतोष कुमार के छोटे भाई की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बताया गया है कि आरोपी विक्की फिरोजाबाद का रहने वाला है और गांव के ही धामीराम का भतीजा है।











