जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने की जनसुनवाई पात्र, जरूरतमंदों का सहयोग एवं पीड़ितों को न्याय दिलाना रहे प्राथमिकता

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने की जनसुनवाई पात्र, जरूरतमंदों का सहयोग एवं पीड़ितों को न्याय दिलाना रहे प्राथमिकता: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, प्रशासन फटा फट एक्शन में, तुरंत कार्रवाई

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद दिनांक: 14 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए जिलाधिकारी से न्याय एवं त्वरित समाधान की अपेक्षा व्यक्त करते हैं।

जनसुनवाई के दौरान भूमि एवं संपत्ति पर अवैध कब्जे, राजस्व विवाद, भूमि संबंधी धोखाधड़ी, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित प्रकरण सामने आए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कई मामलों में मौके पर ही तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न किया जाए। विशेष रूप से गरीब, असहाय, दिव्यांगजन, विधवा महिलाओं तथा अन्य जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें लाभान्वित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान जहां लोग अपनी परेशानियों के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे तो बहुत से लोग अपनी परेशानियों के निदान के बाद जिलाधिकारी को धन्यावाद ज्ञापित करने भी पहुंचे वहीं जिन लोगों को अपने खेल एवं शिक्षा क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से सहयोग प्राप्त हुआ वे अपनी जीत की खुशी बांटने के लिए डीएम आॅफिस पहुंचे।जनसुनवाई के दौरान एडीएम ई ज्योति मौर्या, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में प्रार्थी उपस्थित रहे।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें