जेल में कैदियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

जेल में कैदियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

जिला क्राइम रिपोर्टर – सागर गोयल पानीपत। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पानीपत जिला कारागार में महिला मोर्चा की बहनों ने जेल में बंद कैदियों और पुलिस प्रशासन के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने किया।

इस दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने कैदियों को राखी बांधी और उन्हें भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व से अवगत कराया। पुलिस प्रशासन के साथ भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेहा शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव और सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

इसी क्रम में सर्व कल्याण मंच की मुहिम के तहत महिला मोर्चा की बहनों ने पेड़ों को भी राखी बांधी। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों की सुरक्षा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सीना शर्मा और जिला सचिव सोनिया गाबा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें