दुखद समाचार: ‘मुरली वाले हौसला’ की हालत गंभीर, किंग कोबरा रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा

दुखद समाचार: ‘मुरली वाले हौसला’ की हालत गंभीर, किंग कोबरा रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा

जौनपुर, उत्तर प्रदेश: पशु एवं सर्प संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके ‘मुरली वाले हौसला‘ आज एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। सुबह के समय एक किंग कोबरा को रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे हौसला को सर्प ने अचानक उनके हाथ में काट लिया।

घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुँचाने में लगभग 40 मिनट का समय लग गया, जिससे उनके शरीर में ज़हर तेजी से फैल गया। वर्तमान में वे अस्पताल में भर्ती हैं, और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

मुरली वाले हौसला न सिर्फ जौनपुर बल्कि पूरे देश में सांपों को बिना नुकसान पहुंचाए रेस्क्यू करने वाले साहसी व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक हजारों जानवरों और सर्पों को सुरक्षित बचाया है। उनके इस योगदान के चलते उन्हें स्थानीय स्तर पर कई बार सम्मानित भी किया गया है।

पूरे जिले में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

ये भी पढ़ें दुखद समाचार: ‘मुरली वाले हौसला’ की हालत गंभीर, किंग कोबरा रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal