नवाबगंज: जातिवाद का नंगा नाच, खेत में काम कर रहे दलित मजदूर को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस से लगाई गुहार
प्रयागराज / नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुढ़ा गांव में दबंगई और जातिवाद का घिनौना चेहरा सामने आया है। खेत में काम कर रहे एक गरीब दलित मजदूर को दबंगों ने सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने एक किसान को पिटता देखकर बचाने की कोशिश की थी।

पीड़ित भगवती दीन हरिजन पुत्र स्व. मैकू हरिजन ने थाने में तहरीर देकर आपबीती सुनाई। पीड़ित ने बताया कि वह गांव के ही सुशील दुबे के खेत में मजदूरी कर रहा था। तभी गांव के दबंग अखिलेश द्विवेदी उर्फ राजू पुत्र स्व0 कामता प्रसाद द्विवेदी औरराजेन्द्र द्विवेदी पुत्र कामता प्रसाद द्विवेदी, हर्ष द्विवेदी उर्फ हनुमंते पुत्र राजेन्द्र द्विवेदी ने मिलकर सुशील दुबे को मारना-पीटना शुरू कर दिया।
भगवती दीन का आरोप है कि जब वह किसान को बचाने के लिए आगे आया तो दबंगों ने उसे भी पकड़ लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे जाति सूचक गालियां देकर अपमानित भी किया।
गरीब दलित मजदूर की इस तहरीर के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष नवाबगंज से दबंगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सवाल उठता है कि क्या गरीब दलित को न्याय मिलेगा? क्या दबंगों पर SC/ST एक्ट लगेगा? पुलिस अब क्या कार्रवाई करती है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।











