तिना चित्ररी में घायल गोमाता का कराया गया प्लास्टर, पवन मिश्रा और पुत्र ने उठाई सेवा की जिम्मेदारी

तिना चित्ररी में घायल गोमाता का कराया गया प्लास्टर, पवन मिश्रा और पुत्र ने उठाई सेवा की जिम्मेदारी

संवाददाता – सदानंद द्विवेदी

लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के तिना चित्ररी ग्राम में मानवता और गोसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। करीब 15 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई गोमाता के उपचार और देखभाल की जिम्मेदारी गऊ सेवक पवन कुमार मिश्रा एवं उनके पुत्र शाश्वत मिश्रा ने उठाई। दोनों पिता-पुत्र लगातार घायल गोमाता की सेवा और उपचार में जुटे रहे।

उनके इस प्रयास में अन्य सहयोगियों ने भी यथासंभव मदद की। लगातार देखभाल और पशु चिकित्सकों के उपचार के बाद मंगलवार को घायल गोमाता के पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया। इस दौरान पशु चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार करते हुए गोमाता की स्थिति का जायजा लिया।

गोसेवा में जुटे पवन कुमार मिश्रा और सदानंद द्विवेदी ने उपचार में सहयोग करने वाले पशु चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि गोवंश संरक्षण और घायल पशुओं के उपचार के लिए सरकार की ओर से की जा रही व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों ने पूरी जिम्मेदारी और सहयोग की भावना के साथ उपचार किया, जिससे वे संतुष्ट हैं। वहीं, ग्रामीणों ने पवन कुमार मिश्रा एवं उनके पुत्र शाश्वत मिश्रा के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की। पिता-पुत्र की यह पहल क्षेत्र में गोसेवा और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल बन रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें