प्रतापगढ़ मनोहर बनवासी की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने किया चक्का जाम।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पट्टी थाना क्षेत्र के रामकोला गांव में मनोहर बनवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर न्याय की मांग की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर आवागमन बहाल कराया। हालांकि परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।
मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।











