एटा: गरिमा सिंह ने संभाला तहसीलदार सदर का कार्यभार, अलीगंज में रही हैं तहसीलदार न्यायिक

एटा: गरिमा सिंह ने संभाला तहसीलदार सदर का कार्यभार, अलीगंज में रही हैं तहसीलदार न्यायिक

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। जनपद एटा में प्रशासनिक फेरबदल के बीच गरिमा सिंह ने तहसीलदार सदर के पद पर विधिवत रूप से चार्ज संभाल लिया है। तहसील कार्यालय पहुंचने पर अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। चार्ज ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील के सभी पटलों का निरीक्षण किया और लंबित पत्रावलियों की जानकारी ली।गरिमा सिंह 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। वह जनपद आगरा की मूल निवासी हैं। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद से ही वह अपनी कार्यशैली, अनुशासन और जनहित के कार्यों के लिए जानी जाती रही हैं। आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता में रहा है।तहसीलदार सदर बनने से पहले गरिमा सिंह जनपद एटा की तहसील अलीगंज में तहसीलदार न्यायिक के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। अलीगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में विशेष रुचि दिखाई। पुराने लंबित मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और तहसील में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके कार्यों की सराहना हुई थी। न्यायिक कार्यों में उनकी पकड़ और निष्पक्ष फैसलों के कारण वह अधिवक्ताओं और फरियादियों के बीच भी लोकप्रिय रही हैं।इससे पूर्व गरिमा सिंह जनपद कासगंज में तहसील सदर कासगंज में नायब तहसीलदार के पद पर वर्ष 2022 से अगस्त 2026 तक कार्यरत रही हैं। कासगंज में अपने करीब साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने राजस्व, चकबंदी, वरासत, खतौनी से जुड़े मामलों और जनशिकायतों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जमीन से जुड़े विवादों को मौके पर जाकर निपटाने और राजस्व टीम को सक्रिय रखने के लिए वह जानी जाती थीं।तहसीलदार सदर का पद जनपद की सबसे महत्वपूर्ण तहसील का माना जाता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में गरिमा सिंह के अनुभव का लाभ एटा सदर तहसील को मिलने की उम्मीद है।चार्ज संभालने के बाद गरिमा सिंह ने कहा कि तहसील में आने वाले हर फरियादी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। वरासत, खतौनी, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और राजस्व वादों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में समय से उपस्थित रहें और जनता के साथ शिष्ट व्यवहार करें।

तहसील के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में सदर तहसील में कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी और तेज होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें