नाले के निर्माण में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

 नाले के निर्माण में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के थाना भोगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परतापुर में नाले के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के समय अचानक नाले की कच्ची दीवार और मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में काम कर रहे चार मजदूर दब गए।
हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मिट्टी हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भोगांव में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही भोगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाले का निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा था, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें