प्रतापगढ़ धान के खेत में मिला रहस्यमयी ड्रोन, मचा हड़कंप

प्रतापगढ़ धान के खेत में मिला रहस्यमयी ड्रोन, मचा हड़कंप

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के कोठरा ग्राम सभा में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे धान के खेत में ड्रोन पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। ड्रोन मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ड्रोन कहां से आया, किसका है और खेत में कैसे गिरा, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।पुलिस ड्रोन से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसे कौन उड़ा रहा था और यह खेत तक कैसे पहुंचा।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़। एसबीआई मुख्य शाखा में शॉर्ट सर्किट, बिजली बोर्ड जला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें