पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम के नेतृत्व में”मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल, ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा सर्विलांस एवं सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 104 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम के नेतृत्व में आज दिनांक 19.09.2026 को “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल, ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा सर्विलांस एवं सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 104 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹21 लाख है।बरामद किये गये अधिकांश मोबाइल फोन भीड़-भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों, दो-पहिया वाहन चलाते समय अथवा सुबह-शाम टहलते समय कहीं गिर गए थे या ऑटो, टैक्सी, बस, मेट्रो एवं ई-रिक्शा से यात्रा के दौरान छूट गए थे। इन सभी मोबाइल फोनों के संबंध में ग्रेटर नोएडा जोन के विभिन्न थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से इन मोबाइल फोनों का सफलतापूर्वक पता लगाकर बरामद किया गया तथा आज उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया  गया।मोबाइल फोन प्राप्त कर सभी व्यक्तियों द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की सराहना की गयी।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें