प्रेम संबंधों पर पंचायत का फरमान: युवकों की पिटाई के बाद जबरन कराई शादी 

चित्रकूट में प्रेम संबंधों पर पंचायत का फरमान: युवकों की पिटाई के बाद जबरन कराई शादी

संवाददाता / विष्णु रावत

चित्रकूट: सरधुआं थाना क्षेत्र के खोपा गांव में प्रेमिका से मिलने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। युवकों ने चित्रकूट दर्शन का बहाना बनाकर गांव में प्रवेश किया था, लेकिन ग्रामीणों को शक हो गया। दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद पहले गांव में बंधक बनाया गया, फिर मंदिर में जबरन शादी करा दी गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का दावा है कि यह कदम उन्होंने अपनी परंपरा के तहत उठाया, लेकिन पुलिस इसे कानून व्यवस्था का उल्लंघन मान रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और जबरन शादी जैसे मामलों को लेकर सामाजिक और कानूनी सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें