मैनपुरी : एक फोन कॉल ने बचा ली जिंदगी, यूपी 112 की तत्परता से विवाहिता को मिला नया जीवन
संवाद दाता:पंकज मिश्रा
मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव आठपुरा में यूपी 112 की त्वरित कार्रवाई ने एक विवाहिता की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। घरेलू प्रताड़ना से परेशान करीब 30 वर्षीय शिवानी ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले डायल 112 पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही यूपी 112 पर तैनात पुलिसकर्मी कल्याण सिंह और रामशरण बिना समय गंवाए मौके के लिए रवाना हो गए। जब पुलिस टीम घर पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका और गहरा गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने साहसिक निर्णय लेते हुए दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। विवाहिता शिवानी कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। बिना एक पल गंवाए पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत फंदा काटा और महिला को नीचे उतारकर उसकी जान बचा ली।
घटना के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ, वहीं मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने यूपी 112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कुछ मिनट भी देर से पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यूपी 112 की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर लिया गया सही निर्णय और पुलिस की तत्परता किसी की जिंदगी बचा सकती है।
मैनपुरी पुलिस की यह पहल न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक












