युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए CM योगी का मिशन विजन

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए CM योगी का मिशन विजन

संवाददाता बिपिन मिश्रा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब प्रदेश के हर हाथ को काम और हर युवा को अवसर देने के लिए एक व्यापक रणनीति पर काम कर रही है

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रोजगार प्रशिक्षण और आजीविका के अवसरों को केवल फाइलों तक सीमित न रखकर सीधे जनता के बीच ले जाया जाए।

योजनाओं की जानकारी के अभाव में कोई युवा पीछे न छूटे, इसके लिए गाँव-गाँव में चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

इन चौपालों के जरिए सरकारी योजनाओं के सीधे लाभ और आवेदन की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

सरकार इस विशेष योजना के माध्यम से रोजगार के नए द्वार खोलने जा रही है।

इसके लाभों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

सभी सरकारी कार्यालयों और सामुदायिक सभागारों में सूचनात्मक पोस्टर लगाए जाएंगे।

ग्राम पंचायत भवनों और ग्राम सभा स्थलों पर विशेष डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि ग्रामीण युवाओं को शहर भागे बिना अपने घर के पास ही अवसरों की जानकारी मिल सके।

विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण और आजीविका के ठोस अवसर पैदा किए जाएं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो सके।

ये भी पढ़ें मैनपुरी : एक फोन कॉल ने बचा ली जिंदगी, यूपी 112 की तत्परता से विवाहिता को मिला नया जीवन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें