साइबर थाना प्रतापगढ़ द्वारा ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग एवं लोन एप के माध्यम से की जा रही अंतरराज्यीय साइबर ठगी के प्रकरण में 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

साइबर थाना प्रतापगढ़ द्वारा ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग एवं लोन एप के माध्यम से की जा रही अंतरराज्यीय साइबर ठगी के प्रकरण में 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकरके कुशल निर्देशन व नोडल अधिकारी साइबर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल के निकट पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के नेतृत्व में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में वादी मुकदमा निवासी ग्राम वीवीपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ की तहरीर के आधार पर साइबर थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2025 धारा 318(2)/319(2)/338/336(3)/340(2)/3(5) BNS व 66C IT Act दर्ज कर वादी मुकदमा के साथ अन्तर्जनपदीय साइबर अपराधियों के गिरोह के सदस्यों द्वारा लोन दिलाने का लालच देकर खाता खुलवाने व उसका इस्तेमाल साइबर अपराध में करने के सम्बन्ध में जांच/विवेचना के क्रम में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्री दिवाकर सिंह व निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह का0 सत्येन्द्र यादव, का0 हर्षदीप सिंह मय चालक आरक्षी ज्वाला सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त पंकज कुमार अग्रहरि पुत्र स्व0 कमल कुमार अग्रहरि निवासी मंगल बाजार कस्बा व थाना बासी जनपद सिद्धार्थ नगर हाल पता प्लाट नं0 68, 69 सीतापुर रोड नियर ट्रिकाल फैक्ट्री प्रभात पुरम निराला नगर, लखनऊ उत्तर प्रदेश को जनपद जौनपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त की ससुराल उत्तरी वाजिदपुर के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद सिम, 04 अदद डेबिट कार्ड, 02 अदद पैनकार्ड बरामद किए गये ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01.पंकज कुमार अग्रहरि पुत्र स्व0 कमल कुमार अग्रहरि निवासी मंगल बाजार कस्बा व थाना बासी जनपद सिद्धार्थ नगर हाल पता प्लाट नं0 68, 69 सीतापुर रोड नियर ट्रिकाल फैक्ट्री प्रभात पुरम निराला नगर, लखनऊ उत्तर प्रदेश उक्त अभियोग में इससे पूर्व दिनांक 11 जुलाई 2025 को 3 नफ़र अभियुक्तगण को गिरफ़्तार किया गया-
1. शिवम तिवारी पुत्र सूर्यप्रकाश तिवारी निवासी सगरा पूरे ओझा कोतवाली नगर प्रतापगढ़ ।
2.अनुराग शुक्ला पुत्र राजेन्द्र शुक्ला निवासी शुकुलपुर दहिलामऊ कोतवाली नगर प्रतापगढ़ ।
3. अंकित पाल पुत्र प्रभाकर पाल निवासी भंगवा चुंगी कोतवाली नगर प्रतापगढ़ ।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि अंकित पाल जो पहले इस मुकदमे में पकड़ा गया था वह मेरा दोस्त है । तथा आशीष श्रीवास्तव आलम बाग लखनऊ व अन्य साथियों की मदद से हम लोग सीधे साधे लोगो को बहला फुसलाकर धोखाधड़ी से उनके आई0डी0 पर खाता खुलवाकर तथा उन खातो पर अन्य व्यक्तियों के नाम से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को लिंक कराकर सिम तथा खाते से प्राप्त किट को ले लेते है । जिसका उपयोग साइबर अपराधियों को कोरियर के माध्यम से राजेश कुमार पटना बिहार, शकील उर्फ रौकी गुवाहाटी असम को भेज देते है । जिसमें हमलोग गेमिंग एप, ट्रेडिंग एप तथा लोन एप के जरिये साइबर फ्राड करके उन खातो में पैसे मंगाते है तथा उन पैसे को निकाल कर आपस में बाट लेते है। वर्तमान समय में मेरे इस काम में सूरज यादव पुत्र रामफेर यादव निवासी ग्राम खम्हरिया गंगाराम पोस्ट मझौवा बाबू हरैया जिला बस्ती उ0प्र0 सहयोग करता है तथा कुछ लोगो के एटीएम व बैंक पासबुक मै सूरज के पास भेज देता हूँ। जैसे ही उन बैंक खातों में फ्राड की धनराशि आती है तो मै सूरज को व्हाट्सएप मैसेज या काल करके बता देता हूँ वह धनराशि को एटीएम के माध्यम से निकाल लेता है और अपने खाते में जमा करके, मै जो भी बैंक अकाउन्ट प्रोवाइड करवाता हूँ उसमें पैसे डाल देता है और फ्राड से निकाली गई धनराशि को मेरे बताये अनुसार मेरे बैंक के क्यूआर कोड या बैंक खाते में भी भेज देता है। इसके बाद मै इस प्रकार के सभी मैसेजो को अपने मोबाइल से अपने बचाव के लिये डिलीट कर देता हूँ।
बरामदगी का विवरण-
01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद सिम, 04 अदद डेबिट कार्ड, 02 अदद पैनकार्ड बरामद ।
पुलिस टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्री दिवाकर सिंह व निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह का0 सत्येन्द्र यादव, का0 हर्षदीप सिंह मय चालक आरक्षी ज्वाला सिंह साइबर थाना प्रतापगढ़ ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें