थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 1.530 किलो ग्राम अवैध गाजा बरामद।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी आज दिनांक 01.01.2026 को थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त जफरू उर्फ मौ० जफर पुत्र फजरू निवासी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर गाजयिबाद उम्र करीब 41 वर्ष को ग्राम पट्टी से ग्राम जहाँगीरपुर वाला रास्ता गोगा मन्दिर के पास थाना क्षेत्र भोजपुर से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से कुल 1.530 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना भोजपुर पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण–
अभियुक्त ने पूछताछ के पूछताछ के दौरान बताया कि मैं चोरी-छिपे वाहर से गांजा लेकर आता हूँ तथा गांजा की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर महंगे दामों पर बेच देता हूँ तथा मुनाफा कमा लेता हूँ।
गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पता-
जफरू उर्फ मौ० जफर पुत्र फजरू निवासी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर गाजयिबाद,उम्र करीब 41 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण
कुल 1.530 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग
अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोजपुर पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम थाना भोजपुर पुलिस टीम।
ये भी पढ़ें शी-बॉक्स पोर्टल पर आंतरिक समिति का पंजीकरण अनिवार्य












