समाज सेविका रेखा किन्नर द्वारा, गरीब असहायों को वितरित किया गया कंबल

समाज सेविका रेखा किन्नर द्वारा, गरीब असहायों को वितरित किया गया कंबल

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के दिशा-निर्देशन में नव वर्ष के शुभ अवसर पर सेवा और समर्पण का भाव देखने को मिला। किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन, प्रदेश महामंत्री महंत पूजा मिश्रा एवं प्रयागराज मंडल प्रभारी हिंदू हृदय सम्राट योगी सेवक एडवोकेट अनुज सिंह के नेतृत्व में प्रतापगढ़ जनपद के गढ़ी मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत अहिरन के पुरवा तालाब के पास ठंड से राहत दिलाने हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसके अलावा आपको बताते चलें कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा किन्नर ने की। इस दौरान कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को संगठन की ओर से कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ नजर आई। इसके अलावा

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चंदेल एवं प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ सूरज सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नव वर्ष के अवसर पर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इसके साथ ही आपको बता दें कि कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ सदैव सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी इसी भावना से समाज सेवा करता रहेगा।

ये भी पढ़ें थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें