थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी की घटना करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ठगी की गयी सोने की चैन बरामद ।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में एसीपी प्रिया श्रीपाल के नेतृत्व में दिनांक 24.02.2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक कमिश्नरेट गाजियाबाद पर वादी श्री हेमदत्त भारद्वाज निवासी इन्दर कालोनी कृष्णानगर बागू गाजियाबाद द्वारा थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 13.02.26 को उनकी माता को बातो मे लगाकर धोखे से उनकी गली की सोने की चैन पर्स में रखवा कर उनका पर्स लेकर चले गये। इस सूचना पर तत्काल थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर धारा 303(2)/318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा मैनुअल इन्पुट्स के आधार पर उपरोक्त घटना का सफल अनावरण किया गया।दिनांक 25.02.2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त (1) बेताब पुत्र आसिफ अली निवासी झुग्गी नंबर 13 झुग्गी झोपड़ी भलस्वा डेरी कलंदर कालोनी जहांगीरपुरी दिल्ली हाल पता चांदमारी झुग्गी झोपड़ी सेक्टर ।। प्रताप विहार विजयनगर गाजियाबाद उम्र 27 वर्ष
(2) आमिर हसन उर्फ अजीर खान पुत्र वाहिद हसन निवासी चांदमारी झुग्गी झोपड़ी सेक्टर ।। प्रताप विहार विजयनगर गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष को सेवियर सोसाइटी के सामने पंचशील पार्क के पास थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 सोने की चैन व 01 कागज की गड्डी जिस पर एक 500 रुपये का नोट लगा है बरामद हुई, बरामदगी के सम्बन्ध मे धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की वृद्धि करते हुए अभियुक्तो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तो से पूछताछ करने पर जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोग घुम फिर कर अकेली बुजुर्ग महिला को टारगेट करते है तथा उनसे रास्ता पूछने के बहाने से बात करते है और उनसे उनकी घर की परेशानी बताकर तथा परेशानी का समाधान बताकर, नकली नोट की गड्डी का लालच देकर उनसे उनके गहने व पर्स ले लेते है और फिर वहां से फरार हो जाते है। अभियुक्त का नाम व पता(1) बेताब पुत्र आसिफ अली निवासी झुग्गी नंबर 13 झुग्गी झोपड़ी भलस्वा डेरी कलंदर कालोनी जहांगीरपुरी दिल्ली हाल पता चांदमारी झुग्गी झोपड़ी सेक्टर ।। प्रताप विहार विजयनगर गाजियाबाद उम्र 27 वर्ष।(2) आमिर हसन उर्फ अजीर खान पुत्र वाहिद हसन निवासी चांदमारी झुग्गी झोपड़ी सेक्टर ।। प्रताप विहार विजयनगर गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष। अपराधिक इतिहास-अभियुक्तो के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर उपरोक्त घटना के सम्बन्ध मे 01 अभियोग पंजीकृत है अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।बरामदगी का विवरण-01 सोने की चैन व 01 कागज की गड्डी जिस पर एक 500 रुपये का नोट लगा हैगिरफ्तार करने वाली टीम,थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम।












