थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 19.01.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।तत्पश्चात

आज दिनांक 25.01.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों 1. विशाल पुत्र रवि शंकर निवासी सुभानपुर थाना खेकडा जिला बागपत उम्र करीब 22 वर्ष 2. विजय पुत्र संजय निवासी सुभानपुर थाना खेकडा जिला बागपत उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद हुयी। उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह मोटरसाइकिल हमारे दोस्त लव निवासी मंडोला ने बेहटा हाजीपुर से चोरी की थी जिसे आज हम दोनों बेचने के लिए जा रहे कि पुलिस चेकिंग में पकडे गये।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-1. विशाल पुत्र रवि शंकर निवासी सुभानपुर थाना खेकडा जिला बागपत उम्र करीब 22 वर्ष।2. विजय पुत्र संजय निवासी सुभानपुर थाना खेकडा जिला बागपत उम्र करीब 21 वर्ष ।वांछित अभियुक्त का नाम व पता-लव निवासी मंडोला,बरामदगी का विवरण -कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग।अभियुक्तगण के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना लोनी बॉर्डर पर 01 अभियोग पंजीकृत है,

अन्यआपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें