गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, जिनके कब्जे से चोरी की 01 स्कूटी, 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 अवैध चाकू बरामद ।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, जिनके कब्जे से चोरी की 01 स्कूटी, 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 अवैध चाकू बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक 07.07.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त 1. सुमित उर्फ भूरा पुत्र राममेहर निवासी सी 221 प्रताप नगर थाना हर्ष बिहार दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष 2. पंकज पुत्र संजय निवासी सी-240 डी प्रताप नगर थाना हर्ष बिहार दिल्ली उम्र करीब 27 वर्ष को चोरी की 01 स्कूटी, 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 अवैध चाकू सहित गन्दे नाले की पुलिया शालीमार गार्डन एक्टेंशन वन गाजियाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2),317(5),3/4/25 आयुध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त पंकज पुत्र संजय निवासी सी-240 डी प्रतापनगर थाना हर्ष बिहार दिल्ली ने बताया की साहब यह स्कूटी मैं अपने दोस्त गौतम पुत्र प्रेमचन्द निवासी प्रतापनगर थाना हर्ष बिहार दिल्ली से मांगकर लाया था। उक्त स्कूटी के सम्बन्ध में थाना जीटीबी एन्केलेव शाहदरा दिल्ली में 106/26 मुकदमा चोरी का पंजीकृत है। तमंचा व चाकू रखने के सम्बन्ध में पूछा तो दोनो व्यक्तियों द्वारा एक स्वर में बताया कि साहब हम दोनो सुनसान जगह पर आने जाने वाले लोगो से तमंचा व चाकू दिखाकर उनके पैसे व मोबाइल छिन लेते है। साहब आज भी हम दोनो आने जाने वाले किसी व्यक्ति का इंतजार ही कर रहे थे कि आपने पकड़ लिया सर गलती हो गयी माफ कर दो1गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-1. सुमित उर्फ भूरा पुत्र राममेहर निवासी सी 221 प्रताप नगर थाना हर्ष बिहार दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष।2. पंकज पुत्र संजय निवासी सी-240 डी प्रताप नगर थाना हर्ष बिहार दिल्ली उम्र करीब 27 वर्ष । अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर में चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 02 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।बरामदगी का विवरण:-चोरी की 01 स्कूटी, 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 अवैध चाकू ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमःथाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें