थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना फतनपुर पुलिस की कार्यवाही, सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।। अभियुक्तों को थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत सुवंसा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।।
दिनांक 01.04.2026 को अभियुक्तों द्वारा विकास खंड कार्यालय, गौरा में एकराय होकर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कर्मचारियों को गाली-गलौज की, कार्यालय की खिड़कियां, दरवाजे और आलमारियों को तोड़ा, सरकारी कार्य में बाधा डाली और कार्यालय अभिलेखों के साथ छेड़खानी की। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालते हुए कार्यालय को तालाबंद कर चाभी अपने पास रख ली। जिसके संबंध में थाना फतनपुर पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 332/221/224/352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी फतनपुर श्री मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना फतनपुर के उ0नि0 संतोष कुमार वर्मा मय हमराह का0 रुद्रांश चौबे, का0 ध्रुवेश कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 332/221/224/352 बीएनएस थाना फतनपुर प्रतापगढ़ से संबंधित 03 अभियुक्तों, 01. विनोद कुमार यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी ग्राम परसामऊ थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष, 02. मुहर्रम अली पुत्र स्व नजीर अहमद निवासी ग्राम नईकोट थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 45 वर्ष, 03. घनश्याम कश्यप पुत्र सुखराज निवासी ग्राम पटहटियाकला थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष को थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत सुवंसा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।।












