थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को उनके कब्जे से 04 जिन्दा देशी बम नाजायज, धोखाधड़ी से संबंधित 05 अदद एंड्रायड मोबाइल व 01 अदद छोटा कीपैड मोबाइल, फर्जी पुलिस परिचय पत्र के साथ किया गया गिरफ्तार
अभियुक्तों को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत सराय रजईसुल्तानपुर रोड अमाही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशांत राज के कुशल पर्वेक्षण/नेतृत्व में थाना कोहंडौर के उ0नि0 विवेक कुमार यादव, उ0नि0 विजय कुमार त्रिवेदी, हे0कां0 राधे कृष्ण, का0 विकेश मिश्रा, का0 पुष्पेन्द्र यादव, का0 मनीष यादव व का0 संतोष कुमार यादव व का0 हैप्पी बाबू द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों, 01. रत्नेश मिश्रा पुत्र आद्या प्रसाद मिश्रा उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम बासूपुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ हाल पता कस्बा कोहंडौर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़, 02. सुनील कुमार सिंह उर्फ श्याम सिंह पुत्र स्व0 नागेन्द्र बहादुर सिंह उम्र करीब 52 वर्ष नि0ग्रा0 कसियाही,नरहरपुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ को 04 जिन्दा देशी बम नाजायज, धोखाधड़ी से संबंधित 05 अदद एंड्रायड मोबाइल व 01 अदद छोटा कीपैड मोबाइल, फर्जी पुलिस परिचय पत्र व 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत सराय रजईसुल्तानपुर रोड अमाही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें