दिल्ली: एम्स के मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
दिल्ली: एम्स दिल्ली के मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में आग लगने की सूचना के बाद 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है। अधिकारियों के अनुसार, एम्स ब्लॉक में आग लगने की सूचना शाम 5:15 बजे मिली थी।
ये भी पढ़ें हाथी गेट में जर्जर भवनों पर बुलडोजर की चेतावनी, मालिकों को नोटिस जारी












