हाथी गेट में जर्जर भवनों पर बुलडोजर की चेतावनी, मालिकों को नोटिस जारी
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश
एटा — नगर पालिका परिषद ने हाथी गेट क्षेत्र में जर्जर भवन और दुकानों के स्वामियों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि वे स्वयं अपने जर्जर निर्माणों को तोड़ें, अन्यथा प्रशासन बुलडोजर चलाकर इन्हें ध्वस्त करेगा।
नगर पालिका आर.आई. राकेश कुमार गौरव ने बताया कि सर्वे में हाथी गेट समेत कई स्थानों पर खतरनाक स्थिति में भवन और दुकानें पाई गईं। इनसे कभी भी जानमाल की हानि हो सकती है।
एसडीएम सतीश चंद्र के अनुसार, नगर पालिका अधिनियम 1916 के तहत सर्वे कर सूची बनाई गई है और चिन्हित भवनों के मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं। यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो पालिका खुद इन्हें गिराएगी।
एटा में जल्द ही एक और बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें प्रयागराज में स्वास्थ्य सेवाओं पर दाग: नशे में अधीक्षक की गुंडागर्दी, दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं












