गोंडा हादसा: बोलेरो नहर में गिरी, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

गोंडा में भीषण हादसा: बोलेरो नहर में गिरी, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

गोंडा (मोतीगंज)। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब सीहागांव-खरगूपुर मार्ग पर एक बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। हादसे के समय वाहन में कुल 15 लोग सवार थे, जो सभी पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को बाहर निकलवाया। मरने वालों में अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान बीना (35), काजल (22), महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसुइया और सौमिया के रूप में हुई है।

पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात कही है।

ये भी पढ़ें वित्तविहीन शिक्षकों की आवाज़ बुलंद, महासभा की बैठक में सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें