14.56 करोड़ का बैंक घोटाला: तमिलनाडु से पूर्व बैंक मैनेजर गिरफ्तार, इंडियन ओवरसीज बैंक में फर्जी ऋण और जालसाजी का बड़ा खुलासा

14.56 करोड़ का बैंक घोटाला: तमिलनाडु से पूर्व बैंक मैनेजर गिरफ्तार, इंडियन ओवरसीज बैंक में फर्जी ऋण और जालसाजी का बड़ा खुलासा

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू 

बेमेतरा, । सिटी कोतवाली पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा बेमेतरा में 14 करोड़ 56 लाख 9 हजार 693 रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी एवं पूर्व शाखा प्रबंधक विनीत दास को तमिलनाडु के तंजावुर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बैंक के नियमों का उल्लंघन करते हुए बिचौलियों के साथ मिलकर फर्जी ऋण स्वीकृत किए, बैंक दस्तावेजों में हेरफेर की, बंद या अस्तित्वहीन इकाइयों के नाम पर लोन जारी किए तथा करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया। मामले में इससे पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आईजी अभिषेक शांडिल्य एवं एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी है।

ये भी पढ़ें शिक्षामित्रों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें