हाथरस में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, परिजनों ने बचाया, अलीगढ़ रेफर

हाथरस में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, परिजनों ने बचाया, अलीगढ़ रेफर

संवाददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड स्थित ज्ञानगढ़ बगीची के पास बुधवार देर रात एक 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से उतार लिया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शिव शंकर का पुत्र यीशु (19) देर रात कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से युवक को तुरंत नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिजन इस बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें