हाथरस में सिलाई प्रशिक्षण से महिलाओं को स्वावलंबन की राह:
संवाददाता- अश्वनी कुमार
जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षणहाथरस में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर की ओर से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सिलाई प्रशिक्षण परियोजना का आयोजन किया गया। यह परियोजना कंचन नगर, आगरा रोड पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।परियोजना के तहत चुनी गई महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सिलाई मशीन चलाने, कपड़े काटने और साधारण परिधानों की सिलाई संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल थी। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, जिससे वे अपने परिवार को भी आर्थिक सहयोग दे सकें।
स्थानीय लोगों ने वार्ष्णेय महिला वेलफेयर के इस प्रयास की सराहना की है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की मांग की। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रिचा वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, नगर कोषाध्यक्ष रचना गुप्ता, संयोजिका पूजा वार्ष्णेय, पल्लवी, सुधा, गीता सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।












