हत्या के प्रयास के मुकदमे में 2 आरोपी गिरफ्तार, लाठी व कुल्हाड़ी बरामद
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के थाना फतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों—आलोक तिवारी और संगीता देवी—को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी केपी पब्लिक स्कूल, बसिरहा गीतानगर के पास से की गई।पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़ें सामूहिक शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन, जनसेवा की भावना को मिली मजबूती












