सामूहिक शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन, जनसेवा की भावना को मिली मजबूती

सामूहिक शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन, जनसेवा की भावना को मिली मजबूती

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

रानीगंज बाजार में रविवार को भीषण गर्मी को देखते हुए सामूहिक शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आराधना मिश्रा शामिल हुईं। उन्होंने श्रद्धापूर्वक शरबत/प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के इस पुनीत कार्य की सराहना की।इस अवसर पर अराधना मिश्रा ने कहा कि समाजहित और जनसेवा की भावना से किए जा रहे ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और आमजन को राहत पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सम्मानित नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ। स्थानीय लोगों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनोपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।समूचा कार्यक्रम सेवा, सद्भावना और सामाजिक समरसता का संदेश देता नजर आया।

ये भी पढ़ें टूटी सड़क और जनसमस्याओं को लेकर सपा विधायक राकेश यादव ने किया क्षेत्र भ्रमण, धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें