टूटी सड़क और जनसमस्याओं को लेकर सपा विधायक राकेश यादव ने किया क्षेत्र भ्रमण, धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील
बलरामपुर, गैंसड़ी। गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र (292) के समाजवादी पार्टी विधायक राकेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के सोनपुर भाभर सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को सोनपुर से रेजदरवा मार्ग की जर्जर एवं टूटी सड़क की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।
विधायक राकेश यादव ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मुद्दों को उठाने और समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
दौरे के अंत में विधायक ने क्षेत्रवासियों से 15 जून (रविवार) को गणेशपुर बाजार में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राम जानकी मंदिर के सामने, सड़क के पश्चिमी तरफ, दोपहर लगभग 2 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।












