।जहरीले सर्प के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत, घर में बेड पर सोते समय हुई घटना

प्रतापगढ़।जहरीले सर्प के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत, घर में बेड पर सोते समय हुई घटना

 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सिंगठी खालसा गांव में जहरीले सर्प के डसने से 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरसात के मौसम में लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी है।

 

जानकारी के अनुसार, सिंगठी खालसा निवासी सत्यम सिंह (20) पुत्र हरिश्चंद्र सिंह मंगलवार रात अपने घर में बेड पर सो रहा था। बुधवार तड़के करीब पांच बजे अचानक उसकी चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। सत्यम ने बताया कि उसकी गर्दन पर किसी जहरीले सांप ने काट लिया है। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

 

परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल में मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

 

युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंच गए। पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार, सत्यम परिवार का होनहार युवक था और उसकी असमय मौत से सभी स्तब्ध हैं।

 

बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। खेतों के साथ-साथ अब घरों के अंदर भी सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि घर और आसपास साफ-सफाई रखें, सावधानी बरतें तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें