जनपद एटा में ठंडी सड़क से हटाई गई देसी शराब की दुकान, नगर पालिका का अतिक्रमण पर बुलडोजर

जनपद एटा में ठंडी सड़क से हटाई गई देसी शराब की दुकान, नगर पालिका का अतिक्रमण पर बुलडोजर

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। नगर पालिका परिषद एटा ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत सोमवार को ठंडी सड़क स्थित बिजली विभाग कार्यालय के सामने ग्रीन गार्डन के बाहर संचालित देसी शराब की दुकान को हटवा दिया। नगर पालिका की टीम बुलडोजर और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची तथा सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक ने दुकान न हटाने का विरोध किया और राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की। हालांकि नगर पालिका अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के दबाव को दरकिनार करते हुए अभियान जारी रखा। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से स्थापित दुकान को हटाकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और कार्रवाई को देखने के लिए भीड़ लगी रही। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि शहर में सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शहर में सुगम यातायात, स्वच्छता और आमजन की सुविधा सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और इसके बाद क्षेत्र में यातायात एवं अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रहीं।
नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण न करें। यदि किसी के द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें