गुरु रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, 29 जुलाई से शुरू होगा समरसता संकल्प अभियान

गुरु रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, 29 जुलाई से शुरू होगा समरसता संकल्प अभियान

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देशभर में व्यापक स्तर पर “समरसता संकल्प अभियान” चलाएगी। अभियान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय बेमेतरा में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अजय साहू, संध्या परगनिहा, राजेंद्र शर्मा और केशव साहू ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी। नेताओं ने बताया कि अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। इसकी शुरुआत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर “समरसता दीप महोत्सव” से होगी। इस दौरान गुरु रविदास मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया जाएगा। अभियान के तहत कलश वंदन, समरसता यात्रा, संत संपर्क अभियान तथा विभिन्न सामाजिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु रविदास महाराज के समानता और सामाजिक सद्भाव के विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं और समाज के सभी वर्गों से अभियान में सक्रिय भागीदारी कर सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की अपील की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें