अवागढ़ में सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्या: प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए

अवागढ़ में सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्या: प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा-टूंडला मार्ग पर स्थित अवागढ़ में वर्षों से जाम की समस्या ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। बरेली-आगरा रूट पर होने के कारण यह मार्ग बेहद व्यस्त रहता है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों और आम लोगों को कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह सड़क बरेली-आगरा मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे सिक्स लेन का होना चाहिए, लेकिन फिलहाल यह मात्र दो लेन की है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने अपना सामान लगभग पांच मीटर तक फैला रखा है। वहीं, ठेले वाले सड़क किनारे खड़े रहते हैं और दुकानदारों से प्रतिदिन 100 से 200 रुपये वसूले जाने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा, ई-रिक्शा और टेम्पो चालकों का अनियंत्रित खड़ा होना भी जाम की बड़ी वजह बन गया है। सड़क पर जगह कम होने के कारण दोनों ओर से वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। इस कारण न केवल लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है, बल्कि अक्सर हादसे भी होते रहते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं, इस संबंध में एसडीएम जलेसर भावना विमल ने बताया कि नगर पालिका के ईओ को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि जल्द ही लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal