मैनपुरी-मथुरा बस सेवा पर संकट के बादल: यात्रियों की कमी से बंद होने की आशंका, रोडवेज प्रशासन असमंजस में

मैनपुरी-मथुरा बस सेवा पर संकट के बादल: यात्रियों की कमी से बंद होने की आशंका, रोडवेज प्रशासन असमंजस में

संवाददाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी। यात्रियों की लगातार कमी के चलते मैनपुरी से मथुरा के बीच संचालित बस सेवा पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। रोडवेज प्रशासन इस बस सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित करने पर विचार कर रहा है। जानकारी के अनुसार, मैनपुरी डिपो ने करीब एक माह पहले मैनपुरी से मथुरा के लिए बस सेवा शुरू की थी। यह सेवा लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर शुरू की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को मथुरा एवं वृंदावन जाने में काफी सुविधा मिल रही थी। बस रोजाना सुबह सात बजे मैनपुरी से चलकर आगरा होते हुए मथुरा-वृंदावन पहुंचती थी। हालांकि, पिछले पंद्रह दिनों से यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सवारियों की कमी के कारण बस की दैनिक आय खर्चों को पूरा नहीं कर पा रही है, जिससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। डिपो सूत्रों के अनुसार, फिलहाल प्रबंधन सेवा को जारी रखने या अस्थायी रूप से रोकने के बीच असमंजस की स्थिति में है। क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मथुरा-वृंदावन मार्ग पर बसों की कमी को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई थी, लेकिन अपेक्षित सवारी न मिलने से परेशानी बढ़ी है। यदि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो सेवा को कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है।

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि इस बस सेवा से छात्रों, श्रद्धालुओं और आम लोगों को काफी राहत मिली थी। अब इसके बंद होने की संभावना से उनमें निराशा फैल गई है। उन्होंने प्रशासन से सेवा को जारी रखने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal