एटा में छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला: परिजनों ने SSP से लगाई गुहार, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

एटा में छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला: परिजनों ने SSP से लगाई गुहार, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले में छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। सोमवार को पीड़िता के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह से मुलाकात कर कोतवाली देहात थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। SSP ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।परिजनों ने SSP को दी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि कोतवाली देहात थाना पुलिस ने उनका शिकायती पत्र बदल दिया और नाबालिग आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया। उनका कहना है कि पुलिस ने पूरे प्रकरण को दबाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई नहीं की।जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते शनिवार की है जब छह वर्षीय बच्ची स्कूल जा रही थी। उसी दौरान गांव के एक नाबालिग ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन सोमवार दोपहर दोबारा SSP कार्यालय पहुंचे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली देहात थाना पुलिस को न्यायसंगत और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। परिजनों को उम्मीद है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal