एटा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

एटा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

संवाददाता अमन अहमद

एटा। जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पसियापुर निवासी रोहित पुत्र मुन्नालाल (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान चंदू पुत्र संजू शर्मा (22 वर्ष), निवासी मोहब्बतपुरा, जलेसर के रूप में हुई है। बताया गया कि रोहित अपनी बाइक (यूपी 82 ए क्यू 4240) से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही चंदू की बाइक (यूपी 82 ए पी 7513) से आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई विष्णु कुमार ने बताया कि रोहित घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने भाई को घायल अवस्था में देखा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी जलेसर अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है, शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया